गड्ढों से आजादी’ अभियान: देहरादून साइक्लिंग क्लब ने प्रशासन को भेजी गड्ढों की जियो-टैग्ड रिपोर्ट – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

गड्ढों से आजादी’ अभियान: देहरादून साइक्लिंग क्लब ने प्रशासन को भेजी गड्ढों की जियो-टैग्ड रिपोर्ट

0

 

दिनांक: 18 अगस्त 2026 | देहरादून

देहरादून। शहर की बदहाल सड़कों और खतरनाक गड्ढों से निजात दिलाने के उद्देश्य से *देहरादून साइक्लिंग क्लब* ने एक अनोखी पहल की है।

 

क्लब ने ‘गड्ढों से आजादी’ अभियान के तहत आम नागरिकों द्वारा एकत्र की गई *जियो-टैग्ड रिपोर्ट* मंगलवार को ई-मेल के माध्यम से *जिलाधिकारी, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और मुख्यमंत्री कार्यालय* को भेजी है।

 

इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें नागरिकों द्वारा अपने स्मार्टफोन से खींची गई *गड्ढों की सटीक लोकेशन वाली तस्वीरें* शामिल हैं।

 

*क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह* ने कहा, “देहरादून के लोग बेहद जागरूक हैं। उन्होंने स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कर गड्ढों की जियो-टैग्ड लोकेशन खुद साझा की है। इससे विभागों का समय और संसाधन बचेगा और वे सीधे चिन्हित स्थानों पर जाकर तेजी से मरम्मत कर सकेंगे।”

 

*मीडिया प्रभारी अशोक खंडूरी* ने बताया कि यह अभियान किसी विभाग के खिलाफ नहीं है। “हमारा उद्देश्य प्रशासन का सहयोग करना और समस्या के समाधान में सकारात्मक पुल की भूमिका निभाना है।”

 

क्लब ने आगे यह भी घोषणा की कि ‘गड्ढों से आजादी’ के बाद जल्द ही शहर को स्वच्छ बनाने के लिए *‘गंदगी मुक्त देहरादून’* नाम से नया अभियान शुरू किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *