राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की SMC की मासिक बैठक सम्पन्न, उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक प्रगति पर जोर – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की SMC की मासिक बैठक सम्पन्न, उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक प्रगति पर जोर

0

 

*रामगढ़, देहरादून:* राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की जुलाई माह की मासिक बैठक आज विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य *श्री सोबत चंद्र रमोला* ने की।

बैठक में क्षेत्रीय समाजसेवी *श्री सोहन शाही* एवं *श्री अक्षत सकलानी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*बैठक के प्रमुख बिंदु:*
1. *गत बैठक की पुष्टि:* सचिव एवं प्रधानाध्यापक *श्री अरविन्द सिंह सोलंकी* ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
2. *शैक्षिक प्रगति एवं उपस्थिति:* ग्रीष्म अवकाश के पश्चात छात्रों की न्यून उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को निर्धारित गणवेश में नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने का अनुरोध किया।
3. *अपार आईडी:* विद्यालय में सभी छात्रों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
4. *विद्यालय विकास:* विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी *श्री सोहन शाही* ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ क्षेत्र का एक बेहतरीन सरकारी विद्यालय है। उन्होंने अभिभावकों से घर पर भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया।

अध्यक्ष *श्री सोबत चंद्र रमोला* ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी अपने प्रयासों से बच्चों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

*बैठक में उपस्थित:*
SMC अध्यक्ष *सीमा*, सहायक अध्यापक *मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल*, भोजन मातायें *लक्ष्मी देवी, विमला देवी*, एवं अभिभावक *मंजू देवी, पिंकी कश्यप, सरस्वती, रूमा, वाजिद अहमद, राजेश कुमार* सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed