*देहरादून: टीईटी छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का सचिवालय कूच, पुलिस ने सुभाष रोड पर रोका – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

*देहरादून: टीईटी छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का सचिवालय कूच, पुलिस ने सुभाष रोड पर रोका

0

देहरादून में आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने उत्तराखंड के समस्त जनपदों से आये शिक्षकों ने सचिवालय कूच किया, सचिवालय कूच हेतु हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा,जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से आए शिक्षकों ने राजधानी देहरादून में रैली निकाली और उसके बाद सचिवालय कूच किया। सचिवालय कुछ के कार्यक्रम को राज्य के अन्य सभी प्रमुख शिक्षक संगठनों से लेकर उत्तराखंड के समस्त कर्मचारी, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ और आयुष फार्मासिस्ट महा संघ, उत्तराखंड पर्वतीय शिक्षक संघ सहित अनेक कर्मचारी महा संघो के द्वारा प्रतिभाग कर शिक्षकों की मांगो को पूर्ण समर्थन दिया गया। हजारों की संख्या में जैसे ही शिक्षकों का काफिला सचिवालय की ओर बढ़ता गया उसी समय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, रोके जाने से नाराज शिक्षकों की पुलिस से तीखी नोख जोख हुई, लेकिन पुलिस और शिक्षक पदाधिकारियों की त्वरित सूझबूझ से किसी बड़ी अनहोनी को विराम लगाते हुए शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया, शिक्षकों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया, संघ का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया था, इसके अंतर्गत शिक्षक गुणवत्ता और शैक्षिक मानकों को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की व्यवस्था निर्धारित की गई, 29 मई को उच्चतम न्यायालय ने टीईटी से संबंधित पारित आदेश के बाद आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है।धरने में मुख्य रूप से प्रदर्शन के बाद शिक्षक वापस लौट गए। इस अवसर पर राज्य पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन सिंहरावत, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, एनओपीआरयूएफ के अध्यक्ष मनोज अवस्थी, एनएमओपीएस के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, दून से मुख्य कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष देहरादून , चमोली से दिगंबर नेगी, अल्मोड़ा से किशोर जोशी, टिहरी से चंद्रवीर नेगी, उत्तरकाशी से जयदेव राणा, बागेश्वर से दीपक रावत, चंपावत से उत्तम फर्याल,अनुराग चौहान, शशांक शर्मा, मनोज बिष्ट, जगदीश भंडारी,जनक सिंह बिष्ट,पिथौरागढ़
से करन सामंत, प्रकाश जोशी, जितेंद्र, मनोज,अश्विनी चौहान, सुरेश उप्रेती, देवेंद्र चौधरी, मनोज जुगरान, विक्रम झिंक्वाण, दीपक पंत, तरुण सुहाग, रमेश शर्मा, रजनीश कौशिक, राम सिंहराव, अनिल भाटिया और सुरजीत चौहान मौजूद रहे।

कुच के बाद सफाई अभियानः देहरादून में सोमवार को सचिवालय कूच के बाद शिक्षकों ने सचिवालय रोड पर सफाई अभियान भी चलाया। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आंदोलन के साथ-साथ हमें सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed