ऋषिकेश के नेपाली फार्म फ्लाईओवर की अधिकतर लाइटें बंद, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

ऋषिकेश के नेपाली फार्म फ्लाईओवर की अधिकतर लाइटें बंद, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

0

ऋषिकेश। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शुमार नेपाली फार्म चौराहे पर बने फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय यहां से गुजरने वाले पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेष रूप से रात के समय पैदल आने-जाने वाले लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं वाहन चालकों को भी कम दृश्यता के कारण सतर्कता के साथ सफर करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नेपाली फार्म चौराहा ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में फ्लाईओवर की लाइटों का बंद होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
क्षेत्रवासियों की मांग:
“नेपाली फार्म फ्लाईओवर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक किया जाए, जिससे रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed