*गढ़वाल विवि पौड़ी में AI, मशीन लर्निंग और भारतीय गणित परंपरा पर केंद्रित 27वां राष्ट्रीय-8वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित* – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

*गढ़वाल विवि पौड़ी में AI, मशीन लर्निंग और भारतीय गणित परंपरा पर केंद्रित 27वां राष्ट्रीय-8वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित*

0

आज दिनांक 4 जून 2026 को हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजी आर परिषद पौड़ी के गणित विभाग एवं विज्ञान परिषद ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रिसेंट एडवांसेज इन मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंस विषय पर 27 में राष्ट्रीय एवं 8वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय कुलपति श्री प्रकाश सिंह जी ने कहा कि गणित विषय भारतीय ज्ञान प्रणाली से संबंधित है। वर्तमान में मशीन लर्निंग तथा ए आई को विकसित करने में गणित की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आए सभी प्रतिभागियों को नवाचार एवं तकनीकी अनुप्रयोगों हेतु गणित विषय के योगदान हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर पीबी सुब्रमण्यम निदेशक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर देवप्रयाग ने अपने उद्बोधन में आधुनिक एवं प्राच्य गणित को मानव सभ्यता के मूल से जोड़ते हुए कहा कि गणित विषय भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत वेदों,पुराणों एवं उपनिषदों के दर्शन में परिलक्षित होता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला द्वारा कॉन्फ्रेंस में आए सभी प्रतिभागियों से गणित विषय को वर्तमान तकनीकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के तहत समझने एवं समझाने हेतु अनुरोध किया।
गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश डंगवाल ने अपने स्वागत अभिभाषण में कांफ्रेंस में आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आदरणीय अतिथि के रूप में उपस्थित विज्ञान परिषद ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रोफेसर अवनीश कुमार तथा सचिव प्रतिनिधि प्रो. एसएस चौहान ने इस परिषद की पृष्ठभूमि एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रो. मधु जैन, आईआईटी रुड़की, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. हेमंत कुमार, प्रो. गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. सत्यदेव, प्रो. अमित कुमार वर्मा, प्रो. धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रो. अनुराधा गुप्ता को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अवसर पर इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के सोविनियर तथा ज्ञानाभ जर्नल का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर परिसर पौड़ी के समाजशास्त्र विभाग की डॉ किरन बाला एवं डॉ लहामु की पुस्तक जेंडर पर्सपेक्टिव: इश्यूज, चेलेंजज एंड प्रॉस्पेक्टस , जेंडर इक्विटी एंड इक्वलिटी: पाथवेज़ टू एंपावरमेंट पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रो. आर.सी. डिमरी द्वारा कांफ्रेंस के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में कांफ्रेंस के आयोजन सचिव डॉ नवीन चंद्र ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, आदरणीय अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यापित किया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पौड़ी परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, डॉ किरन बाला प्रो. एस.सी.गैरोला, डॉ गौतम, डॉ विक्रम नेगी, शोध छात्र – छात्राएं कुमारी दीपिका, आरती, अनामिका, चंद्रशेखर, आशुतोष, जयंत, दिव्यांशु,शैलेंद्र इत्यादि ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। गणित विभाग की सोच छात्रा स्मृति कंडारी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed