देहरादून: हिमाचल SC आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड SC आयोग कार्यालय का किया भ्रमण, पीड़ितों को त्वरित न्याय पर हुआ मंथन – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

देहरादून: हिमाचल SC आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड SC आयोग कार्यालय का किया भ्रमण, पीड़ितों को त्वरित न्याय पर हुआ मंथन

0

देहरादून के डांडा धर्मपुर स्थित अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार सहित सदस्यों ने भ्रमण कर राज्य में आयोग के द्वारा किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली। दोनों आयोग के अध्यक्षों ने की कार्यप्रणाली को आपसी साक्षा करते हुए अनुसूचित जाति समाज की जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना है।

शुक्रवार को देहरादून में एससी आयोग के कार्यालय में पहुंचे हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार (पूर्व कैबिनेट मंत्री), सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा, शालनी जामवाल को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। हिमाचल आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों पहाडी राज्य है, दोनों राज्यों के अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं एक जैसी है। उन्होंने हिमाचल सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लेकर आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड के आयोग के कार्याे की सराहना की। उत्तराखंड के मुकेश कुमार ने राज्य के आयोग की गतिविधियों से लेकर शिकायतों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एससी वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से भी रूबरू कराया। बताया कि आयोग में अनुसूचित जाति उत्पीड़न के सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण से लेकर भूमि सम्बन्धी विवादों के निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष भगवत मकवाना, अनुसूचित जाति आयोग की सचिव कविता टम्टा, आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, भागीरथी कुंजवाल, सुनीता देवी, विधिक सलाहकार राजू महर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed