“पौड़ी में महिला दिवस पर अधिकारों की हुई चर्चा, आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“पौड़ी में महिला दिवस पर अधिकारों की हुई चर्चा, आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश”

0

आज दिनांक 08/03/2026 को डॉ. बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में International Women’s Day मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता चौधरी (अधिकार मित्र) उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हॉस्टल केयर टेकर पुष्पा नेगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से श्रीमती सरिता और श्रीमती दीपा रावत भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. सरिता गोंड द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *