पौड़ी में शिक्षकों के लिए CUET 2026 पर कार्यशाला आयोजित – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पौड़ी में शिक्षकों के लिए CUET 2026 पर कार्यशाला आयोजित

0

 

पौड़ी, 24 जनवरी 2026। रसायन विज्ञान विभाग, बीजीआर परिसर, पौड़ी द्वारा पौड़ी गढ़वाल के विद्यालयों के शिक्षण स्टाफ के लिए CUET 2026 कार्यशाला-सह-अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

परिसर निदेशक प्रो. यू. सी. गैरोला ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शिक्षकों का स्वागत किया और CUET परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. प्रभाकर बदोनी ने CUET 2026 की संरचना, पाठ्यक्रम, नवीन अपडेट्स एवं परीक्षा में 10+2 विद्यालयों की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतम कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री जगदीश रावत, श्री सुभाष भट्ट, श्री संजय पटवाल, श्री विवेक एवं श्री संजीत का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *