उत्तराखंड जल्द ही देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जिसका अपना खेल विश्वविद्यालय होगा: रेखा आर्या – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

उत्तराखंड जल्द ही देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जिसका अपना खेल विश्वविद्यालय होगा: रेखा आर्या

0

 उत्तराखंड सरकार गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में  राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेलों की ओर बढ़ते युवा कदमों को प्रोत्साहित करने को ध्यान में रखते हुए खेल विवि की स्थापना का प्रस्ताव लाने जा  रही है।

विवि में शारीरिक शिक्षा और साहसिक खेलों समेत सभी खेलों में अभिनव वैज्ञानिक तकनीक आधारित कोचिंग, खेल मनोविज्ञान, योग एवं ध्यान, खेल प्रबंधन आदि विधाओं में अध्ययन के साथ ही हैल्थ एंड एप्लाइड स्पोर्ट्स साइंसेज, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास मीडिया टेक्नोलोजी आदि विषय शामिल रहेंगे।

विवि के तहत स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, एमफिल एवं पीएचडी तक की शिक्षा मुहैया रहेगी। खेल विवि की स्थापना गौलापार, हल्द्वानी में स्थापित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को उच्चीकृत कर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *