अपने पति के साथ लापता हुई पत्नी जंगल में बेहोशी की हालत में मिली , पति अभी भी लापता – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

अपने पति के साथ लापता हुई पत्नी जंगल में बेहोशी की हालत में मिली , पति अभी भी लापता

0

 उत्तराखंड 20 मई 2023  : 3 दिन पूर्व पति के साथ घर से लापता हुई महिला बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद हुई है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया है। शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी निवासी ऋषि ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन सीमा व उसके पति आशीष की गुमशुदगी दर्ज कराई। ऋषि ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। चौकी प्रभारी मैठानी ने बताया कि सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे। आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो। सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी मैठाही ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *