उत्तराखंड. देहरादून : उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. ऋतु खंडूड़ी ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी.ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके साथ ही उत्तराखंड के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. दोनों के बीच काफी देर तक कई विषयों पर बातचीत हुई.ऋतु खंडूड़ी इससे पहले दिल्ली दौरे के कारण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी. जब उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों को लेकर कुछ मुद्दे पर उन्होंने ज्ञापन दिया था, जिस पर मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *