विजिलेंस टीम ने मंगलवार को पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से 4 घंटे तक  पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। कुसुम यादव सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची थीं। उनसे विजिलेंस जो दस्तावेज मांगे उनमें से बहुत कम साथ लाई थीं। अब उन्हें दोबारा भी बुलाया जाएगा।एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ की गई है। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।इससे पहले यादव से जब विजिलेंस ने उसके खातों में पड़े लाखों रुपये, कई आरडी व एफडी, संपत्ति व स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया था कि उसकी पत्नी कुसुम ही खातों का संचालन करती थी। उन्हें ही संपत्ति व खातों के बारे में पूरी जानकारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *