लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरंजीत अटवाल ने सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट, ‘वन नेशन-इक्वल एजुकेशन’ का दिया सुझाव
लोकसभा के सम्मानित पूर्व उपाध्यक्ष, पंजाब विधानसभा के दो बार अध्यक्ष, पूर्व लोकसभा सदस्य, संयुक्त राष्ट्र संघ की इंटर पर्लीयमेंटरी यूनिट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके माननीय श्री चरंजीत अटवाल जी ने आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया l मेरे द्वारा श्री अटवाल जी का शॉल एवं बुके से स्वागत किया l इस अवसर पर उन्होंने अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए एवं समाज व देश के महत्वपूर्ण विषयों पर गम्भीर चर्चा हुई l श्री अटवाल ने बताया कि उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को वन नेशन-वन टैक्सेशन, वन नेशन-वन ईलेक्शन, की तर्ज पर वन नेशन- इक्वल एजुकेशन का सुझाव दिया है l जिससे देश के गरीब बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सकेगी l आयोग के उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि देश महान विभूति का आना हम सब के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है l
इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य श्री राकेश पार्चा, राज्य निगरानी समिति में सदस्य श्री राजेश राजोरिया, श्रमिक नेता श्री विशाल बिरला,श्री मदन वाल्मीकि , श्री रामकुमार, श्री मनोज कुमार, श्री विनोद घाघट, श्री मनीष राजोरिया, विक्रम टांक, संयम कुमार आदि उपस्थित रहे l
