“रुड़की में बड़ा हादसा टला, बस और एलपीजी सिलेंडर ट्रक की टक्कर में 15 घायल” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“रुड़की में बड़ा हादसा टला, बस और एलपीजी सिलेंडर ट्रक की टक्कर में 15 घायल”

0

रुड़की के सालियर बाईपास पर हुई टक्कर, गनीमत कि सिलेंडरों में नहीं लगी आग रविवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की बस और एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाय गया।

रोडवेज की बस हरिद्वार से सुबह 8:30 बजे हरियाणा के फतेहाबाद के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 20 यात्री सवार थे। सभी अलग-अलग शहरों के बताए गए हैं। हादसे में 15 यात्रियों को चोट आई और चालक-परिचालक भी घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान गैस सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी। नहीं तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *