मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोगी बनने की अपील की – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोगी बनने की अपील की

0

देहरादून :  भाजपा युवा मोर्चा की ओर से  तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाइक रैली में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  मंगलवार को 5 बजे नेहरू स्टेडियम  पहुंचे। यहां पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए कहा, लेकिन मुख्यमंत्री सीधे मंच से उतरकर बाइक पर सवार हो गए।नेहरू स्टेडियम में उन्होंने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक को पीछे बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। बाद में वह पीछे बैठ गए। तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए सिविल लाइंस में पहुंची और यहां पर संपन्न हो गई।

इस मौके पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रवीण सिंधु, पूर्व दायित्वधारी अक्षय प्रताप सिंह, दीपक पांडे, सुशील त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, धीर सिंह रोड, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *