“मानवाधिकार आयोग के मोनीटर ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“मानवाधिकार आयोग के मोनीटर ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण”

0

 

आज दिनांक 02 मार्च 2026 को प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी, स्पेशल मोनीटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून का भ्रमण / निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने समस्त विभागाध्यक्षों से संवाद स्थापित करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सुझाव आमंत्रित किए।

इस संदर्भ में प्राचार्या द्वारा अवगत कराया गया कि संस्थान में विद्यार्थियों के हित हेतु मेन्टोर मेन्टी प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसमे प्रत्येक संकाय सदस्य के साथ 03 छात्र-छात्राओं को नामित किया किया जा रहा है एवं संस्थान में Family Adoption Programme के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र द्वारा 05 परिवारों को एडोप्ट किया जाता है जिसे 05 वर्ष तक छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सकीय सहायता हेतु मदद की जाती है।

विभागाध्यक्ष फोरेन्सिक मेडिसिन विभाग द्वारा सुझाव दिया गया कि जो मेडिको लीगल एवं पोस्ट मार्टम केसो में उपयोग होने वाले प्रारूप मानवाधिकार आयोग से स्वच्छ एवं डिजिटल फोरमेट में उपलब्ध कराया जाय।

संकाय सदस्यों एवं चिकित्सकों तथा हेल्थ केयर वर्कर के साथ मरीजों व रिश्तेदारों द्वारा किये जाने वाले प्रताड़ना एवं दुर्व्यवहार से बचने हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से अनुरोध किया गया कि इस पर सख्त कानून व्यवस्था बनायी जाय।

उनके द्वारा संस्थान में मानवाधिकार संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी कियान्वयन हेतु एक सेल का गठन करने के लिए निर्देशित किया गया एवं सुझाव दिया गया कि तीन माह में एक गोष्ठी सुनिश्चित की जाय तथा संस्थान में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं हेतु मानवधिकार से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित की जाय।

इस संदर्भ में प्राचार्या द्वारा सुझाव दिया गया कि मानवाधिकार द्वारा एन०एम०सी० के स्तर से मानवाधिकार सेल हेतु आदेश पारित कराया जाय जिससे देश के समस्त मेडिकल कॉलेजों में उक्त सेल का गठन किया जा सके।

उक्त कार्यक्रम में डॉ० (प्रो०) गीता जैन, प्राचार्या डॉ० (प्रो०) रविन्द्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० (प्रो०) रंगील सिंह रैना, डॉ० (प्रो०) के०सी०पन्त, डॉ० (प्रो०) अनिल जोशी, एवं समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *