प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव के किये टुकड़े

0

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इस हत्या के आरोप में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है। वह 6 जून को लापता हो गया था। परिजनों ने दो दिन बाद उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज काराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो उसका शव 9 जून को सलूनी के बांदल पंचायत के एक नाले से मिला। असल में शब्बीर मुसाफिर हुसैन और उसकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए। रिपोर्टस के अनुसार, युवक का आरोपियों की भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दूसरे धर्म का था इसलिए दंपत्ति ने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी दंपत्ति की भतीजी मुस्लिम और लड़का हिंदू धर्म का था। अलग-अलग धर्म होने के कारण ही लड़के की हत्या की गई। असल में लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी भतीजी उस लड़के के संपर्क में रहे। इसलिए उन्होंने लड़के को मारने का प्लान बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *