पौड़ी में गुलदार का आतंक: जामलाखाल में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग को कमरे में बंद किया – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पौड़ी में गुलदार का आतंक: जामलाखाल में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग को कमरे में बंद किया

0

पौड़ी: पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घटना कल शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पौड़ी मुख्यालय से सटे जामलाखाल निवासी 47 वर्षीय प्रकाश लाल सोमवार शाम मिस्त्री का कार्य करके बालमाणा गांव से अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच पटवारी चौकी के पास घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया।

प्रकाश बीते रात तक जब घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसके पश्चात आज सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए मांग की है कि आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़कर पिंजरे में कैद किया जाए।

इससे पहले बीती 14 जनवरी को भी जामलाखाल क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को निवाला बनाया था। आज भी यहां एक व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला।
आए दिन गुलदार के द्वारा हिंसक घटनाएं बढ़ रही है निर्दोषलोगों की जाने जा रही हैं संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई कठोर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *