“देहरादून में अर्जुन शर्मा हत्याकांड: 2 बदमाश गिरफ्तार, 12 लाख में हुई थी हत्या की डील” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“देहरादून में अर्जुन शर्मा हत्याकांड: 2 बदमाश गिरफ्तार, 12 लाख में हुई थी हत्या की डील”

0

12 फरवरी 2026 : देहरादून पुलिस ने तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार तड़के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ों में शूटर और उसके सहयोगी को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने 12 से 15 लाख में अर्जुन को ठिकाने लगाने की डील की थी। यह डील किसके साथ की गई, इस संबंध में कुछ नाम सामने आए हैं, लेकिन गहन पूछताछ अभी जारी है। बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में अलर्ट जारी था और शहर से लेकर देहात तक चेकिंग, बैरिकेडिंग और जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *