चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली को किया संबोधि – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली को किया संबोधि

0

26  सितम्बर 2025 : बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार  को चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये दिए जाने की योजना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कुछ रुपये देकर महिलाओं को खरीदने की कोशिश हो रही है।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली में कहा कि हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सरकार की ओर से होगा। भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को देने का भी वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *