“एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य हुआ आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC”
भारत सरकार ने सभी 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए उठाया गया है।
*e-KYC करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:*
1. संबंधित गैस कंपनी (Indane, HP, या Bharatgas) का ऐप डाउनलोड करें।
2. ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप इंस्टॉल करें।
3. गैस कंपनी के ऐप में e-KYC विकल्प चुनें और चेहरे के बायोमेट्रिक्स के जरिए प्रमाणीकरण पूरा करें।
4. जो उपभोक्ता डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर बायोमेट्रिक मशीन के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
*उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए नियम:*
– प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के 10.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए साल में एक बार बायोमेट्रिक e-KYC कराना अनिवार्य है।
– सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।
– e-KYC न होने की स्थिति में भी एक वित्तीय वर्ष में 7 रिफिल (Refills) तक की आपूर्ति नहीं रोकी जाएगी।
– 7 से अधिक रिफिल प्राप्त करने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य होगा ।
