“उत्तराखंड सरकार के 4 साल: डॉ. नरेश बंसल ने जताया हर्ष, CM धामी की सराहना की”
भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्य सभा डाॅ नरेश बंसल ने राज्य सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष जताया है और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, समस्त कैबिनेट एवं प्रदेश की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
– प्रमुख उपलब्धियां:
– नीति आयोग के एसडीजी गोल में पूरे देश में प्रथम स्थान।
– फाइनेनशियल मैनेजमेंट में प्रथम स्थान।
– स्टार्टअप में अचीवर्स की श्रेणी में आये हैं।
– खनन में सुधार और 200 करोड़ का पुरस्कार।
– परिवहन विभाग लाभ में।
– 2.65 लाख से अधिक महिलायें ‘‘लखपति दीदी’’ बनीं।
– बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम।
– स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 तक पहुंची।
– समान नागरिक संहिता लाने वाला पहला प्रदेश।
– 10 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त।
– नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून लाने वाला प्रदेश।
डाॅ नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं और प्रदेश की जनता का समर्थन बना रहे तो तीसरी बार सरकार बनायेंगे।
