“उत्तराखंड में पर्यटन विकास: 10 परियोजनाओं के लिए 380 करोड़ से अधिक की स्वीकृति”
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सवाल किया है कि क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
– उत्तराखंड में चल रही विकास परियोजनाएं:
– इको परिपथ के लिए उत्तराखंड के टिहरी झील और निकटवर्ती क्षेत्रों का नए गंतव्य के रूप में विकास के लिए 69.17 करोड़।
– चंपावत में टी गार्डन एक्सपीरियंस 19.89 करोड़।
– पिथौरागढ़, गुंजी में ग्रामीण पर्यटन क्लस्टर एक्सपीरियंस के लिए 17.86 करोड रुपए।
– जादूंग (जीवंत ग्राम जादुंग उत्सव मैदान, जादूंग कार्यक्रम) का विकास 4.99 करोड़।
– कैचीधाम परिसर का विकास के लिए 17.60 करोड रुपए।
– माना गांव (जीवंत ग्राम माना हाट) के लिए 4.99 करोड रुपए।
– प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेशः ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन के लिए 100 करोड रुपए।
– केदारनाथ के विकास के लिए 34.77 करोड़ रूपया।
– बद्रीनाथ धाम तीर्थ यात्रा सुविधा के लिए 56.15 करोड़ रूपया।
– गंगोत्री और यमुनोत्री में तीर्थ यात्रा सुविधाओं के लिए 54.56 करोड़ रूपया।
