इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के चैप्टर की ओर से डीआईटी यूनिवर्सिटी, मक्कावाला में कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 24 मार्च 2026
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के देहरादून चैप्टर की ओर से डीआईटी यूनिवर्सिटी, मक्कावाला में आज एक कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी कोर्स के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, “भारत में अप्रत्यक्ष कर संरचना: तब और अब” विषय पर एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे छात्रों को व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपूरवान, चेयरपर्सन, देहरादून चैप्टर ऑफ आईसीएसआई एवं सीएस (डॉ.) संगीता बग्गा, पूर्व चेयरपर्सन, देहरादून चैप्टर ऑफ आईसीएसआई ने अपने अनुभव और ज्ञान से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. प्रीती शर्मा तथा डॉ. करुणा जोसफ ने इस कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई।
