आज दिनांक 24 जनवरी 2026 का राशिफल
🌹हर हर महादेव 🌹
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 24 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – माघ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – षष्ठी रात्रि 12:39 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद दोपहर 02:16 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग – शिव दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:19*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:22*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷
👉🏻 *25 जनवरी 2026 रविवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक) रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*
🌷 *”जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”*
💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*
🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞
🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*
🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*
🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞
🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*
🌷 *2. ॐ रवये नमः।*
🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*
🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*
🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*
🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*
🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*
🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*
🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*
🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*
🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*
🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 24 जनवरी
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2025, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कारोबार: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी
मेष – पॉजिटिव- अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहना और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। अत्यधिक क्रोध और जल्दबाजी आपके बनते कार्य बिगाड़ सकती है, इसलिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां यथावत रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे कार्यों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। स्टाफ और कर्मचारियों का आपके कार्य में उचित सहयोग रहेगा। दूरदराज के क्षेत्र से चल रहे व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है, जिससे आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को सुलझाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति न बने। इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवा अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई खास जानकारी मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भी आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। परंतु अभी आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। लव- किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवारजनों का सहयोग लेना आपके लिए सहायक रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- थोड़ी बहुत खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। संतान पक्ष की किसी गतिविधि से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन की सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ने में भलाई है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्य मनमुताबिक तरीके से पूरे होंगे। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। आज किसी नए व्यवसाय की योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं, हालांकि शुरू में कुछ दिक्कतें जरूर आएंगी। लव- परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा। लव पार्टनर के साथ शॉपिंग अथवा डिनर पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी, कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- घर में खास मेहमानों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बनेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वरना भविष्य में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को तय समय पर पूरा कर लें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी के कार्यों में आज किसी भी प्रकार का निवेश न करें। लव- घर में मनोरंजक गतिविधियों में एक-दूसरे के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उठ सकती है। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। इस समय बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय लगाना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे कोई विशेष लाभ नहीं होगा।
व्यवसाय- आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति प्रदान करेगी। आज आप मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान लगाएं। आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने का प्लान है, तो वास्तु सम्मत नियमों को भी जरूर ध्यान में रखें। लव- परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
कन्या – पॉजिटिव- राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। नेगेटिव- मित्रों से संबंधित कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है, जिसे निभाने में दिक्कत महसूस होगी। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें, क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति यथावत रहेगी और कार्यभार भी बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्यपूर्ण सुखद संबंध रहेंगे तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित करने में कुछ मेहनत रहेगी, लेकिन आप उसके उचित परिणाम जरूर हासिल कर लेंगे। परिवारजनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। संपर्कों तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ाने से खास जानकारियां भी मिलेंगी। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी निकट संबंधी के लिए फाइनेंस संबंधी मदद करनी पड़ सकती है। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या अभी बनी रह सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। कानूनी दांव-पेच में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना जरूरी है। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो काम बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- मेहमानों के आगमन से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य- तनाव से बचने के लिए लोगों के साथ मेल-जोल रखें और ध्यान तथा मेडिटेशन अवश्य करें। उचित आहार भी लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- फोन कॉल अथवा किसी मित्र के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी, जो लाभदायक भी रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। नेगेटिव- भावनात्मक रूप से मजबूत रहें और किसी की बातों में न आएं। ऐसा करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं और नुकसान की आशंका भी रहेगी। साथ ही कोई निर्णय डांवाडोल हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
व्यवसाय- अनुकूल समय है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाएं। पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानी की वजह से जो व्यावसायिक कार्य रुके हुए थे, उनकी दोबारा शुरुआत हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। व्यायाम और योग ही बेहतर उपाय है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं। पारिवारिक अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नेगेटिव- प्रशंसा मिलने पर अपने अंदर अहम की भावना न आने दें। बच्चों में अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाए रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती हैं, इसलिए संयम रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा तथा किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लव- घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य की प्लानिंग करें। इससे अधूरे पड़े हुए कार्यों में भी सुधार आएगा। साथ ही किसी असंभव कार्य के अचानक बन जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन बना रहेगा। युवा वर्ग भरपूर आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता रखेंगे। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी को सही दिशा में रखें, तभी उचित परिणाम मिलेंगे। अपना कोई मकसद हल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यापार में मेहनत अधिक रहेगी और लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। पहले से बनी योजनाओं में अभी किसी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं रहेगा। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही न करें। लव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से गैस-एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय योग और मेडिटेशन करने से काफी हद तक राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ – पॉजिटिव- खास और प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। उनके मार्गदर्शन में आपको कई बेहतरीन सुझाव मिलेंगे। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी धन संबंधी निवेश न करें, क्योंकि पैसा वापस मिलना मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- वर्तमान समय में व्यवसाय को लेकर बेहतर उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कारोबारी महिलाएं इस समय अच्छा मुनाफा कमाने वाली हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति फाइनेंस अथवा फाइल संबंधी काम करते समय बहुत ध्यान रखें। लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने काम को प्रगति पर लेकर जा सकते हैं। अपने हुनर अथवा काबिलियत को सबके समक्ष लाने का उचित समय है। स्त्री वर्ग अपने किसी खास कार्य को संपन्न करने में विशेष प्रयास करेंगी और सफल भी रहेंगी। नेगेटिव- स्वभाव में सहजता बनाए रखें। छोटी से छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो किसी अच्छे डीलर से बातचीत करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। पेमेंट वगैरह टुकड़ों में मिलने से आर्थिक दिक्कत रहेगी। कामकाज की छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करें। नौकरी में सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे। लव- आपकी किसी समस्या को सुलझाने में पारिवारिक लोगों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- थकान और अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को पूर्णता संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629
