आज दिनांक 1 जनवरी 2026 का राशिफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आज दिनांक 1 जनवरी 2026 का राशिफल

0

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 01 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ऋतु*
🌤️ *मास – पौष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 10:48 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग – शुभ शाम 05:12 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 02:04 से शाम 03:25 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:17*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:07*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत*
💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 01 जनवरी 2026 गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीर्वाद 🌹
आपका जन्मदिन: 1 जनवरी

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌹 आज का राशिफल 🌹
*दिनांक : 01 जनवरी 2026*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में धार्मिक प्रवृत्ति के कारण दिनचर्या में विलंब होगा लेकिन इसके बाद स्वभाव में फुर्ती आएगी रुके हुए कार्य सरलता से पूर्ण होने से आत्मविश्वाश में वृद्वि होगी। कार्य स्थल पर आज अधिकारी वर्ग का सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। व्यवसायी वर्ग को आज जहां से उम्मीद नही रहेगी वहां से भी आकस्मिक लाभ होगा। परंतु संध्या से स्थिति इसके उलट हो जायेगी। बनते कामो में विघ्न आएंगे। आकस्मिक खर्च बढ़ने से मन हताश होगा। सेहत में भी कोई विकार आ सकता है। परिवार में भी उदासीनता का वातावरण बनेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर स्फूर्तिवान रहेगा। आज व्यापार व्यवसाय में आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे है किसी पुराने सौदे अथवा व्यवहार से असमय धन की आमद हो सकती है जिससे भविष्य की चिंताओं से छुटकारा मिलेगा लेकिन आज पारिवारिक खर्चो में वृद्धि भी होगी। महिलावर्ग अथवा संताने किसी कामना पूर्ति के लिये जिद करेंगे पूर्ति होने पर घर का वातावरण आंनदमय रहेगा। वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी की योजना बन सकती है। संध्या बाद का समय थोड़ा थकान वाला रहेगा लेकिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से जोश आ जायेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज कार्यो में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा जिसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में आज अधिक रहेगी। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई भी कार्य ना करे। मध्यान बाद कुछ समय के लिये आलस और व्याकुलता बढ़ेगी स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम भी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा। लंबे समय से उलझे आर्थिक अथवा सरकारी कार्यो में आज ढील देना ही उचित रहेगा अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। आज का दिन मौन होकर बिताने का प्रयास करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित रहेंगे। कोई भी कार्य आरंभ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे उत्साह भी बना रहने से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। मध्यान पश्चात आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है इसमे खर्च तो होगा लेकिन कुछ ना कुछ लाभ भी होगा। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा बनेगी। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें। बाहर के खान पान से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन आज बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें अन्यथा लाभ किसए अन्य को मिल सकता है। नए कार्य का विस्तार आज मध्यान के बाद करना शुभ रहेगा इसके लिये आवश्यक सहयोग थोड़े से प्रयास के बाद मिल जायेगा। पूर्व में किसी की सहायता करने के लिये आज समाज एवं कुटुंब में मान-सम्मान बढेगा। हड्डी अथवा जोड़ो की तकलीफ हो सकती है सतर्क रहें। शेयर सट्टे से भी आकस्मिक लाभ की सम्भवना है। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। आज आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिये प्रशंशा मिलेगी। नौकरी अथवा व्यापार में किसी अपरिचित से पहचान भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। आर्थिक मामले आरम्भ में अटकते नजर आएंगे लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। संध्या के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। परिजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन खर्च अधिक रहेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार रहने पर भी दिनचर्या को प्रभावित नही करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। शरीर में थकान बैचैनी शारीरिक अंगों में अकड़न महसूस होने से कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। आज नए कार्य का आरम्भ अथवा पूँजी निवेश भूल कर भी ना करें। सहकर्मियों का कार्य में विलम्ब से किसी से किया वादा पूर्ण नही कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराश करने वाला रहेगा ले देकर कही से धन की आमद होगी वह भी तुरंत ही हाथ से निकल जायेगा। मध्यान पश्चात परिजनों के सहयोग से स्थिति में परिवर्तन संभव है। आज किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य विशेष कर गहरे पानी अथवा अग्नि से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाएगा लेकिन मध्यान तक किसी विशेष कार्य को लेकर इंतजार भी करना पड़ेगा इसके बाद ही कार्य विस्तार की सफल योजना बनापायेंगे। शेयर-सट्टे से आकस्मिक लाभ की संभावना है निसंकोच होकर निवेश करें पूँजी निवेश के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दोपहर के बाद का सैम आनद दायक रहेगा पुराने परिचितो से भेंट होंगी। आज उधारी की वसूली के लिए भी उपयुक्त समय है। परिवार में किसी अविवाहित के रिश्ते आएंगे। आध्यत्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी की सेहत पर खर्च होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आज मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा। स्वभाव में भावुकता अधिक रहने से किसी से धोखा या हानि होने की संभावना है बिना जांच पड़ताल के किसी की बातों पर शीघ्र भरोसा ना करें। माता या किसी अन्य वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले कर कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करें। नकारात्मक सोच त्याग सकारात्मकता अपनाए। कल से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी। सेहत थोड़े बहुत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आपके अंदर अतिआत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी असंभव कार्य को भी संभव बनाने का प्रयास परिजनों अथवा किसी नजदीकी जानकार के साथ बहस कराएगा। जिससे कुछ समय के लिये मन मे नकारात्मक विचारों की अधिकता आएगी। मध्यान के बाद शारीरिक स्फूर्ति एवं उत्साह का अभाव रहेगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है। कमर एवं कंधों सम्बंधित पीड़ा की संभावना है। संतान के उद्दंड स्वाभाव से हताशा होगी। आज इनपर नजर रहने की भी आवश्यकता है। भविष्य के खर्चो को लेकर चिंतित होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपमें क्रोध की अधिकता रहने से परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। मध्यान तक आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे वही जो किसी को भी पसंद नही होगा जिससे समस्या अधिक गहरा सकती है। दोपहर के आस-पास अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँख एवं पेट से ऊपरी भाग सम्बंधित रोग होने की सम्भावना है। नए कार्य का आरंभ एवं यात्रा संभव हो तो आज टाले। धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आज का दिन धैर्य से बिताये कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप दिनभर हास्य एवं मनोरंजन के मूड में रहेंगे मौज शौक पूरा करने के लिये आवश्यक कार्यो को भी नजरअंदाज कर सकते है। लेखक एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातको को प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय भी आज सामान्य से अधिक उन्नत चलेगा लेकिन आर्थिक मामले में जल्दी से किसी पर विश्वास ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातको की वेतन वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ खरीददारी पर खर्च होगा। आज अपनी ही किसी गलती से सेहत में विकार आने की सम्भवना है।
🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *