आज का राशिफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 05 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – पौष (गुजरात- महाराष्ट्र)मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा रात्रि 12:55 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी सुबह 11:46 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग – सिद्ध सुबह 08:08 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:08 से दोपहर 12:29 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:03*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:55*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-

💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *कपूर मिश्रित जल* 🌷

👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कपूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *बलवर्धक* 🌷

➡ *२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुबह उठते वक्त* 🌷

🌞 *सुबह उठकर जो ” ॐ ब्रह्मणे नमः ” ” ॐ ब्रह्मणे नमः” गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए ” ॐ ब्रह्मणे नमः ” ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है |*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*
दिसंबर पंचक 2025 तिथि

पंचक आरंभ: दिसंबर 24, 2025, बुधवार को शाम 07:46 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 29, 2025, सोमवार को सुबह 07:41 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 5 दिसंबर
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
रिश्ते और परिवार: दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

 

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आप आज शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील फाइनल हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलें। आप अपनी किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जा सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति से भी आपको धन लाभ होता दिख रहा है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने की आवश्यकता है। माताजी के आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और बेवजह की भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी की काम को लेकर योजना बनाकर चलें, क्योंकि आपकी सेहत में कोई गड़बड़ी हो सकती है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको नुकसान देगा, इसलिए आज आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपका विश्वास भी मजबूत रहेगा। पढ़ाई लिखाई पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपनी इन्कम को लेकर थोड़ा सावधान रहें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप आज किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे और आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन सांसारिक सुखभोग के साधनों में वृद्धि होगी। यदि पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर कोई कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करेंगे। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपके काम में कुछ गुप्त शत्रु उत्पन्न होंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। राजनीति में आपको आपके कामों के लिए किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें, तो वह उनकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को आप कही घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह कर सकते हैं। यदि आपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की, तो वह भी दूर होगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। बिजनेस में अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई जोखिम लिया, तो बाद में इसमें आपको समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घिरे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है और आपको किसी कानूनी मामले में अच्छा खासा खर्च करना होगा, उसके बाद ही आपको सफलता हासिल होगी। आपको बिजनेस में मुताबिक काम मिल सकता है। आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। आपकी किसी लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *