🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 12 अप्रैल 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत – 1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ऋतु*
🌤️ *मास – वैशाख (गुजरात- महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी 13 अप्रैल रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण शाम 03:14 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग – साध्य शाम 06:16 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️*राहुकाल – शाम 05:22 से शाम 06:57 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:23*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:55*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष – रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *12 अप्रैल 2026 रविवार को रात्रि 01:16 यानी (13 अप्रैल 01:16 AM) से 13 अप्रैल, सोमवार को रात्रि 01:08 यानी (14 अप्रैल 01:08 AM) तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष – 13 अप्रैल, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण- दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख- शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें… विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचाग ~* 🚩
🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 12 अप्रैल

अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

🌹आज का राशिफल 🌹
*दिनांक : 12 अप्रैल 2026*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभिक भाग में किसी व्यक्ति विशेष से आकस्मिक लाभ होगा लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय आपकी सोच के एकदम उल्टा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज कष्ट बना रहेगा फिर भी आराम से दिन बिताने की योजना बिगड़ेगी। परिजन अथवा स्वयं की सेहत को लेकर दवाओं पर खर्च होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय नष्ट होगा। कार्य-क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाने से सिमित लाभ होगा। सरकारी कार्यो में भी ढील पड़ने से कार्य अधूरे रहेंगे। परिजनों की योजनाओं पर आप पानी फेर सकते है। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर मामूली गलती के कारण अधिक नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहें। मित्र रिश्तेदारो से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको चल-अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में सफलता मिलेगी। घर मे संपत्ति को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है फिर भी बड़ो की मध्यस्थता से मामला गंभीर नही होगा। सरकारी कार्य आज विलंब से परन्तु अवश्य ही पूर्ण हो जाएंगे। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहल-पहल बढ़ेगी खर्च भी अतिरिक्त होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। मध्यान तक के परिश्रम का उचित फल संध्या के समय धन लाभ के रूप में मिलेगा। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। घर के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आलस्य अधिक रहने से कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से अधिक परिश्रम के बाद लाभ होगा। मध्यान के बाद अनुकूल वातावरण बनने से धन लाभ होगा कार्यो में उत्साह बढेगा। परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करेंगे फिर भी परिजनों के साथ आज कम ही बनेगी। सरकारी कार्यो में जल्दी के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। नए कार्यो अथवा व्यापार विस्तार की योजना को फिलहाल विराम दें। आज आपकी संतोषी वृति रहेगी लेकिन प्रलोभन के चक्कर में हाथ आया भी निकल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा आज आप जिस जगह से कुछ भी आशा करेंगे वहां निराशा मिलेगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही वहां से लाभ होगा। आपका व्यवहार भी आज रहस्यमय रहेगा लोगो को आपकी बाते कम ही समझ आएंगी। दिन भर थकान एवं आलस्य रहने के कारण मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की आज कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। पराये कार्यो में टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे फिर भी पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। व्यवसायी वर्ग भी पूर्व में किये निवेश का लाभ उठाएंगे धन लाभ के प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी फिर भी बाहर के तले भोजन से परहेज करें। संतानों एवं रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ में कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन प्रसन्नता आज ज्यादा देर नही टिकेंगी। मध्यान से स्थिति पलट होने लगेगी सड़क चलते लोगो से भी बिना बात उलझेंगे। नौकरी वालो आज अधिकारियो से विशेष सतर्क रहना पड़ेगा। आज जिसे आप मामूली गलती समझेंगे वही कोहराम मचा सकती है प्रत्येक कार्य करने के बाद एक बार पुनरावलोकन अवश्य करें। परिवार में आज कोई ना कोइ आपसे असंतुष्ट ही रहेगा किसी ना किसी कारण से कलह होकर ही रहेगी। व्यवसायियों को मंदी रहने से बेमन से समय व्यतीत करना पड़ेगा। आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ सुख पूर्वक बिताएंगे। व्यवसायी वर्ग आज किसी महत्त्वपूर्ण योजना को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन किसी की सहायता मिलने पर इससे धन लाभ कमाएंगे। आज आपके विरोधी हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे लापरवाही ना करें अन्यथा धन लाभ एवं आपसी संबंधों में कमी हो सकती है। काम धंधे में व्यस्तता के कारण परिजनों की भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा। आर्थिक मारामारी के बाद भी सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी।
पूजा पाठ के लिये आज समय मुश्किल से ही निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप आज दिन के आरंभ में यदि गुस्से को काबू करेंगे तो बाद में पछताना नही पड़ेगा। दिन के पहले भाग को छोड़ शेष में सुख शांति रहेगी लेकिन व्यावसायिक अथवा सामाजिक कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी अधिकारी अथवा घर के लोग आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी डालेंगे। आज आपका मनमाना व्यवहार रहने से पारिवारिक स्थिति गंभीर हो सकती है। सेहत की भी शिकायत रहने से अनमना स्वभाव रहेगा परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आने से कार्य एवं व्यवहार ठीक होने लगेंगे। मित्रो ख़ास कर महिला मित्रो से संयमित व्यवहार करें अधिक बोलने की आदत हानि करा सकती है। धन लाभ आज मेहनत करने के बाद भी कामचलाऊ ही होगा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज आपकी आलसी प्रवृति एवं धीमी गति से कार्य करने की आदत लाभ को आगे सरकायेगी। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है। उपहार सम्मान मिलेंगे। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से भी शांति रहेगे। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण कर लेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में खींच-तान हो सकती है। यथा संभव आज कागजी कार्य टालें। संध्या के समय पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको अपने द्वारा किये गए कार्य से संतोष होगा परिवार के सदस्य अथवा मित्र परिचित भी आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। लेकिन आपमे व्यवहारिकता व्यवहारिकता की कमी रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि के समय अत्यंत मीठे बन जाएंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ तो होगा परन्तु आवश्यकता के समय नही। आज मेहनत करने से पीछे ना हटें निकट भविष्य में स्थिति ज्यादा अनुकूल बनने वाली है इसके लिये पहले से ही तैयार रहना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण उल्लसित रहेगा फिर भी आज आस-पड़ोसियों से सीमित व्यवहार करें। महिलाये आज प्रत्येक कार्य मे अपनी प्रसंशा स्वयं करेंगी। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन घरेलू एवं व्यवसायिक उलझनों में कमी आने से राहत अनुभव करेंगे। आज लोग आपके प्रति सहानुभूति दिखाएंगे। नौकरी करने वाले जातको को अतिरिक्त कार्यभार मिलने से असहजता होगी परन्तु इसका उचित लाभ निकट भविष्य में मिल जाएगा। व्यवसायी लोग आज दिल खोल कर आर्थिक आयोजन कर सकेंगे। सुख के साधनों पर निसंकोच खर्च होगा परन्तु धन की आमद सामान्य ही रहेगी। व्यवहार कुशलता से प्रेम पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करेंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है फिर भी बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मानसिक शांति रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के प्रथम भाग को छोड़ शेष नई समस्याए खड़ी करेगा। परिवार में आज किसी ना किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ायेगी जिससे व्यवसाय के अतिरिक्त दौड़-धूप करनी पड़ेगी। महिलाये आज प्रत्येक कार्य को सतर्कता के साथ करें कार्य हानि के साथ ही चोटादि का भय है। व्यवसायी वर्ग उधारी के व्यवहार बढ़ने से चिंतित रहेंगे। घर अथवा बाहर लोगो की विचारधारा आपके एकदम विपरीत रहने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। संबंधो को लेकर आपसी गलत फहमी का निराकरण समय रहते कर लें अन्यथा बात बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। प्रियजन ही आग में घी डालने का कार्य करेंगे सतर्क रहे। विपरीत लिंगीय के आकर्षण में विवेक खो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *