विधानसभा सत्र का उद्देश्य प्रदेश की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है : ऋतु खंडूड़ी

0

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा सत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सत्र टैक्सपेयर जनता की कमाई से चलाया जाता है, और इसे प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण सदुपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने विधानसभा सत्र के प्रति सभी विधायकों और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे कार्यशीलता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कहा कि इस सत्र का उद्देश्य प्रदेश की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि यह सत्र प्रदेश के लिए सकारात्मक और उन्नतिकारी साबित होगा। उन्होंने विधानसभा सत्र के लिए सभी विधायकों को शुभकामनाए दीं और विश्वास जताया कि यह सत्र राज्य के आम लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *