उत्तराखंड
तीन जगह से कर रहे थे टिकट की मांग अपना ही पत्ता कटा!!
देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है।

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है।बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्त कर दिया है।