चीनी सेना ने लौटाया भारत का मिरामःनिनॉन इरिंग
अरुणाचल प्रदेश से 9 दिन पहले किडनैप किया गया 17 साल का युवक मिराम टैरोन भारत को सौंप दिया गया है। अरुणाचल के विधायक निनॉन इरिंग ने बताया कि चीन की सेना ने मिराम को वापस लौटा दिया है। हम आर्मी और रक्षा मंत्रालय के आभारी हैं कि हमारा लड़का वापस आ गया। मिराम का 18 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। हालांकि एक अन्य सांसद तपीर गाओ ने चीन की सेना पर ही अपहरण का आरोप लगाया था। भारतीय सेना ने इस लड़के की खोज के लिए चीनी सेना से मदद मांगी थी।