‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रतीक है मां के प्रति आदर, सम्मान, निष्ठा एवं कर्तव्य का है : गणेश जोशी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रतीक है मां के प्रति आदर, सम्मान, निष्ठा एवं कर्तव्य का है : गणेश जोशी

0

 देहरादून : उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देहरादून में मां के नाम पर एक पौधा रोपा। साथ ही प्रदेश वासियों से इस मुहिम में शामिल होकर मां के नाम पर पौधरोपण करने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी सोमवार को देहरादून स्थित नया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां का नाम अभियान के तहत मां के सम्मान में पौधा रोपा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां के साथ होता है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रतीक है मां के प्रति आदर, सम्मान, निष्ठा एवं कर्तव्य का है।उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के देशव्यापी अभियान में अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा, दिनेश प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *