देहरादून  :कांग्रेस पार्टी की ओर से गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को महाराष्ट्र के ठाणे से इनकम टैक्स की ओर से समन जारी किए गए हैं. उन्हें 22 मार्च को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के आईटी कार्यालय में तलब किया गया है.आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।उनका कहना था कि चुनावी समर में नोटिस भेजना का मतलब है कि उम्मीदवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया है। गोदियाल ने कहा कि 19 मार्च को आयकर विभाग ने उन्हें तीन नोटिस भेजे गए थे, जिसमें एक उनके नाम पर, दूसरा उनकी पत्नी के नाम पर और तीसरा नोटिस उस फर्म के नाम पर जहां उन्होंने 2018 में काम किया था।गोदियाल का आरोप है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। उनका कहना था कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए बीजेपी को जाना जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *