आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला : सीएम धामी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला : सीएम धामी

0

2 अक्टूबर 2023 देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  ने शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। उनके सघंर्षों और शहादत के कारण ही हमें नया राज्य मिला। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed