उत्तराखंड

युद्धग्रस्त क्षेत्र से उत्तराखंड के 41 छात्र सकुशल वापस भारत लौटे !!!

उत्तराखंड शासन की ओर से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सचिव विनोद कुमार सुमन को नई दिल्ली में नोडल अधिकारी के रूप में भेजा गया है।

रूस -यू्क्रेन युद्ध के सातवें दिन तक उत्तराखंड के 41 छात्र युद्धग्रस्त क्षेत्र से सकुशल वापस भारत लौट चुके हैं। उत्तराखंड सरकार के अधिकारी अब कुछ दिनों में सभी छात्रों की वापसी की उम्मीद पालने लगे हैं। नोडल अधिकारी और डीआईजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर तक केंद्र सरकार के पास कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है।जिसमें से 41 छात्र अब तक लौट आए हैं। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्र अधिकारियों के सम्पर्क में आ चुके हैं, छात्र खुद अपनी लोकेशन अधिकारियों को दे रहे हैं। अब जल्द सभी की वापसी की उम्मीद है। इसमें कोई रेलवे स्टेशन को कोई बॉर्डर या किसी के घर पर शरण लिए हुए हैं।प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लगातार परिजनों के संपर्क में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके परिवारजनों के मोबाइल नम्बर को जोड़ते हुए तीन व्हाट्सप्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें सभी वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई में भी राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्डवासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से उनके गंतव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है।

उत्तराखंड शासन की ओर से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सचिव विनोद कुमार सुमन को नई दिल्ली में नोडल अधिकारी के रूप में भेजा गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, एडीजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, सचिव एसए मुरूगेशन, विनोद कुमार सुमन, डीआईजी इंटेलीजेंस निवेदिता कुकरेती आदि मौजूद रहे। इस बीच गुरुवार को नौ और छात्र यूक्रेन से सकुशल भारत लौट आए हैं।

हंगरी टीम
एस रामजी : मोबाइल+36305199944
वाट्सएप: +917395983990
अंकुर : मोबाइल व वाट्सअप +36308644597
मोहित नागपाल : मोबाइल: +36302286566
वाट्सअप: +918950493059

स्लोवाक गणतंत्र टीम
व्यसने नेमेक लैंड बॉर्डर पर
मनोज कुमार :-मोबाइल: +421908025212
इवान कोजिन्का : मोबाइल: +421908458724

पोलैंड टीम
पंकज गर्ग :-मोबाइल: +48660460814 / +48606700105

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button