उत्तराखंडदेहरादून

मेहंदी के दिन दुल्हन को दूल्हे की सच्चाई का चला पता, दूल्हे ने खुद को बताया था सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल !!!

देहरादून की युवती जो डेंटिस्ट है। मैट्री मोनियल साइट के जरिए मुलाकात मोहकमपुर निवासी रोहित राणा से हुई। रोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग के कालीमठ का रहने वाला है।

देहरादून की एक युवती की एक युवक से मैट्री मोनियल साइट से जान पहचान हुई युवक ने खुद को आर्मी में कर्नल बताया था। लेकिन युवक फर्जी निकला। मेंहदी के दिन जब दूल्हन को दुल्हे की सच्चाई का पता चला तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अब पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून की युवती जो डेंटिस्ट है। मैट्री मोनियल साइट के जरिए मुलाकात मोहकमपुर निवासी रोहित राणा से हुई। रोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग के कालीमठ का रहने वाला है। आरोप है कि रोहित ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताते हुए जम्मू कश्मीर में तैनात बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों ने शादी करने का ​फैसला लिया।

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इस बीच मेंहदी के दिन दुल्हन के एक रिश्तेदार जो आर्मी में है, दुल्हे पर शक हुआ। ​दुल्हन के रिश्तेदार ने दुल्हे से उसके पलटन के बारे में पूछा। लेकिन दूल्हा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने आर्मी में जांच पड़ताल की तो मामला सामने आ गया। आरोपी की पोल खुलने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर दे दी। इसके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button