उत्तराखंड

भाजपा का कार्यकर्त्ता कभी विश्राम नहीं करता : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रुड़की :  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के आवास विकास स्थित कार्यालय के उद्घाटन मैं आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता कभी विश्राम नहीं करता है। वह हमेशा पार्टी और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में रुड़की को भी सांगठनिक रूप से जिला का दर्जा दिया गया है। इसका मकसद संगठन को और अधिक मजबूत करना है। छोटी इकाई होगी तो पदाधिकारियों की कार्यकर्त्ता तक पहुंच आसानी से होगी। उन्होंने कहा कि शोभाराम प्रजापति के रूप में संगठन को एक ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्त्ता मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि वह प्रत्येक कार्यकर्त्ता को साथ में लेकर चलेंगे। संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, केतन भारद्वाज, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, गौरव कौशिक, योगेन्द्र पुंडीर, अमन त्यागी, रविन्द्र पनियाला, मनोज त्यागी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button