उत्तराखंड

ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र राणा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र

उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया

डा.देवेंद्र बिष्ट

पौड़ी। कांग्रेस नेता व ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र राणा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।ज्ञात हो कि राणा इस समय द्वारी खाल के ब्लॉक प्रमुख है।इससे पूर्व वे दो बार कलजीखाल के प्रमुख रह चुके है।वर्तमान में उनकी पत्नी कलजिखाल की प्रमुख है।बताया जाता है कि राणा ने यामकेश्वर सीट से पार्टी में दावेदारी की थी।टिकट न मिलने पर उन्होंने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं की थी।लेकिन अब उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।उन्हें पार्टी में प्रीतम सिंह गुट का नजदीकी बताया जाता है।इधर राणा के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।जिसका कुछ लोग अभी से खुलकर विरोध करने लग गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button