Uncategorized

संगठन की कार्यप्रणाली पर किया विमर्श

प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी ने सभी को नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी व सभी के लिए मंगल कामना की।

आज प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी के कार्यालय में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने एकत्र होकर सादगी से नव वर्ष 2022 मनाया।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ जिला कार्यकारिणी देहरादून की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती इंदु मंमगई के हंस नृत्य नाटिका कला मंच के कलाकारों प्राची व रीता ने उत्तराखंड के सभी नव वर्ष के कार्यक्रम में आने वाले पदाधिकारी व सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी को बुके भेंट किया।उसके पश्चात प्रदेश संगठन प्रभारी श्री सुशील चमोली जी को बुके भेंट किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी ने सभी को नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी व सभी के लिए मंगल कामना की।

उसके पश्चात श्री सुशील चमोली जी ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इसके पश्चात पश्चात संगठन की कार्यप्रणाली पर विचार विमर्श किया गया। संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

इस नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी, प्रदेश संगठन प्रभारी श्री सुशील चमोली जी, के साथ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय जी, श्री प्रदेश सचिव श्री सुभाष कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री राजीव मैथ्यू जी, जिला महासचिव श्री राकेश शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार भट्ट जी, जिला संगठन मंत्री श्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष सुश्री टीना वेश्य जी, जिला सांस्कृतिक मंत्री श्री इंदु मंमगई जी,श्रीमती अनुराधा शर्मा जी, श्री शादाब त्यागी जी , हंस नृत्य नाटिका कला मंच के कलाकार प्राची व रीता व संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button