उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से की हर घर तिरंगे की अपील !!!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button