देश

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया

हिमाचल में 12 नवंबर, शनिवार को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी।

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर (आनी) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद निष्कासित कर दिया। भाजपा ने अनु को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

 हिमाचल में 12 नवंबर, शनिवार को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कोई घोटाला सामने नहीं आया जबकि विपक्षी दल के शासन काल के घोटालों की गिनती करना मुश्किल है। गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि भाजपा की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रहती है, तो जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जायेगा। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस द्वारा दी गई ”10 गारंटी” का जिक्र करते हुए कहा कि लोग प्रतिष्ठित लोगों की गारंटी पर भरोसा करते हैं, जबकि विपक्षी दल की कोई प्रतिष्ठा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button