उत्तराखंड

भाजपा गैरसैंण के नाम पर केवल राजनीति ही करती आई है : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

सत्ता में आने के बाद केवल गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने का ही काम किया। और उसके बाद एक दिन भी सत्र का आयोजन नहीं किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कांग्रेस ने टेंट में भी सत्र का आयोजन किया था। आज गैरसैंण में कांग्रेस सरकार जो बुनियादी ढांचा विकसित गई थी, उससे आगे एक ईंट भी नहीं रखी गई।सत्ता में आने के बाद केवल गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने का ही काम किया। और उसके बाद एक दिन भी सत्र का आयोजन नहीं किया। माहरा ने कहा कि कांग्रेस भी गैरसैंण मे सत्र के नियमित आयोजन के पक्ष में है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चिंता होती है वहां जाने वाले सामान्य कर्मचारी, पुलिस कर्मियों को लेकर, जिनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती। सरकार तत्काल वहां बुनियादी संसाधनों का विकास करें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने यह भी कहा कि वह अंकिता हत्याकांड भर्ती घोटाले जैसे कई अपराधों को विधानसभा सत्र में सरकार को गिरेगी। कांग्रेस इन सभी मुद़दों को उठाएगी। माहरा ने कहा कि बहुत मुमकिन है सरकार सत्र की अवधि को कम से कम रखने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button