उत्तराखंड

फाइनल टिकट के लिए बीजेपी के नेताओं का दिल्ली में डेरा

दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए बुधवार को केन्द्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे।

दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए बुधवार को केन्द्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। केन्द्रीय पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक से एक दिन पहले कुमाऊं से तमाम दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।

बुधवार को दिल्ली में भाजपा के प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए केन्द्रीय पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक होगी। बैठक से पहले भाजपा के दिग्गजों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। जिसके चलते कुमाऊं से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, उत्तराखंड मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट समेत तमाम दिग्गजों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया बुधवार को दिल्ली केन्द्रीय पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक में ही प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर  पहली सूची जारी की जा सकती है। विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट बंटवारे से पहले ही विधायकों को कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा कुछ सीटिंग विधायकों का टिकट काट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button