उत्तराखंड

उत्तराखंड में प्रियंका और राहुल की वर्चुअल रैली 2 फरवरी को

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है

कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगी। प्रियंका के तीन दिन बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी वर्चुअल रैली कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगी। पार्टी के सभी उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रैली से जोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है। बता दें, इस चुनाव में यह राहुल गांधी का यह दूसरा और प्रियंका का पहला दौरा होगा। इससे पहले राहुल गांधी 16 दिसंबर 2021 को देहरादून सैनिक सम्मान रैली में देहरादून आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button