उत्तराखंड

अच्छे चाल चलन वाले कैदियों को दी राज्यपाल ने रिहाई

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 175 कैदियों की रिहाई पर मुहर लगा दी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्हें रिहा किया जाएगा

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने 175 कैदियों की रिहाई पर मुहर लगा दी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्हें रिहा किया जाएगा।  हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार अच्छे आचरण करने वाले उम्रदराज कैदियों को रिहा करती है। इसके लिए जिलाधिकारियों की राय के आधार पर गृह विभाग राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजता है।सूत्रों के अनुसार गृह विभाग ने इस बार 208 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव राज्यपाल के सामने रखा था। इनमें से राज्यपाल ने 175 कैदियों की रिहाई पर मुहर लगा दी है, जबकि शेष 33 के प्रस्ताव को फिर परीक्षण कर भेजने को कहा है। अच्छे चाल चलन वाले कैदियों की रिहाई की मंजूरी देकर राज्यपाल सिंह ने मानवीय रुख दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button